पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

26 अप्रैल को धोबी अधिकार रैली में भाग लेने का आह्वान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समस्तीपुर| अखिल भारतीय धोबी महासंघ की जिला इकाई की ओर रविवार को भोला टॉकिज चौक पर एक निजी होटल में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता महासंघ जिलाध्यक्ष रवीन्द्र रजक ने की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार व उपाध्यक्ष गोपाल रजक ने धोबी समाज से अपने अधिकारों को लेकर एकजुट होने का आह्वान किया। वहीं इसको लेकर 26 अप्रैल को गांधी मैदान पटना में होने वाली राज्य स्तरीय धोबी अधिकार महारैली में जिले से हजारों की संख्या में आने की बात कही। वहीं जिलाध्यक्ष ने इसको लेकर जल्द ही जिला सम्मेलन कराने का निर्णय लिया। मौके पर वैशाली जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र रजक, रतन कुमार, प्रदीप लाल, रेणु राज, राम कुमार बैठा, नरेश रजक, राम कुमार बैठा, प्रमोद बैठा, शंभू रजक, अरुण रजक आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...