पशुपालक पंचायत को सफल बनाने का किया आह्वान
मोरवा में पशुपालक संघ की बैठक में उपस्थित किसान
मोरवा | स्थानीय फतेहपुर योगी चौक पर बलराम कुशवाहा की अध्यक्षता में पशुपालक पंचायत को सफल बनाने के लिए निकाली गई आमंत्रण यात्रा का स्वागत किया गया। स्वागत सभा को संबोधित करते हुए संघ के संस्थापक बैद्यनाथ चौधरी ने पशुपालक किसानों की कर्ज माफी, दूध के गुणवत्तापूर्ण मानक में सुधार के लिए आयोग का गठन, भूमिहीन पशुपालकों को जमीन व आवास समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर एकत्रित होने का आह्वान किया। मांगों को लेकर चलाए जा रहे पशुपालक किसानों के आंदोलन को और तेज करने व अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के लिए 29 मार्च को हाउसिंग बोर्ड मैदान जितवारपुर समस्तीपुर में आयोजित पशुपालक पंचायत का आयोजन किया गया है। उन्होंने किसानों से
अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया। मौके पर भोला महतो, दिलीप चौधरी, रेणु देवी, इंदु देवी, सुरेश राय, राम राजन सिंह, राजकुमार राय, शिवकुमारी देवी, सुरेश सिंह, शिवसागर राय, लक्ष्मण सिंह सहित किसान उपस्थित थे।