जीवन प्रमाणीकरण के लिए लगेगा शिविर
समस्तीपुर| सामाजिक सुरक्षा पेंशन सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशनधारियों का आधार के माध्यम से प्रमाणीकरण के लिए विभूतिपुर के 9 पंचायतों में गुरुवार को शिविर लगाया जाएगा। इसके तहत केराई, चकहबीब, मुस्तफापुर, कल्याणपुर उत्तर, महमदपुर सकड़ा, चौरा टभका, कल्याणपुर दक्षिण, पतैलिया व भुसवर के पंचायत भवन में शिविर लगाकर पेंशनधारियों का आधार के माध्यम से जीवन का प्रमाणीकरण किया जाएगा। यहां लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे आसानी से अपना काम पूरा करा सकेंगे। इसलिए शिविर का आयोजन हो रहा है।