- Hindi News
- National
- Pusa News Chances Of Rain For The Next 24 Hours In The Districts Of North Bihar
उत्तर बिहार के जिलाें में अगले 24 घंटे तक बारिश की संभावना
समस्तीपुर | डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा,समस्तीपुर के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 14-18 मार्च तक के मौसम पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलाें में अगले 24 घंटों तक वर्षा की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान तराई के कुछ स्थानों पर ओला पड़ने की आशंका है। उसके बाद मौसम साफ तथा शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10-15 कि.मी. प्रति घंटा की रफ्तार से अगले दो दिनों तक पछिया हवा उसके बाद पूरवा हवा चल सकती है। वहीं सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 50 से 90 प्रतिशत तथा दाेपहर में 30 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है।