- Hindi News
- National
- Samastipur News Children Eat Mdm Sitting On 10 Inch Wide Railing Of Roof
छत की 10 इंच चौड़ी रेलिंग पर बैठ कर बच्चे खाते हैं एमडीएम
जोखिम भरा लंच
समस्तीपुर | सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के साथ ही बच्चों के भोजन की एमडीएम व्यवस्था भी हमेशा से विवाद के घेरे में रही है। जहां उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठता रहा है, वहीं अब सरकारी विद्यालय की लापरवाही का एक नया नमूना शुक्रवार को बूढ़ी गंडक बाइपास स्थित प्राथमिक विद्यालय हसनपुर में देखने को मिला। यहां एमडीएम के समय दर्जनभर छोटे बच्चे विद्यालय की छत पर बने 10 इंच की रेलिंग पर बैठकर खाना खा रहे थे, जो पूरी तरह से असुरक्षित है। वहां विद्यालय के एक भी शिक्षक या कर्मी मौजूद नहीं थे। ऐसी व्यवस्था के बीच बच्चों को विद्यालय भेजना अभिभावकों के लिए परेशानी का ही कारण बन सकता है।
फोटो |उसित चंद लाल