- Hindi News
- National
- Samastipur News Children Taking Admission In State Schools Will Have Class From April 1
राजकीय विद्यालयों में एडमिशन लेने वाले बच्चों का 1 अप्रैल से होगा क्लास
जिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित राजकीय विद्यालयों के वर्ग एक व छह में नामांकन कराने वाले बच्चों का एक अप्रैल से क्लास शुरू होगा। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि राजकीय अम्बेडकर बालिका उच्च विद्यालय हरपुर एलौथ, राजकीय बालक उच्च विद्यालय रोसड़ा में प्रथम वर्ग व अनुसूचित आवासीय विद्यालय में छठीं कक्षा में छात्राओं ने नामांकन कराया है। सत्र 2020-21 के लिए नामांकन कराने वाले बच्चों को एक अप्रैल से क्लास शुरू होगा। बताया जाता है कि वर्ग एक व वर्ग छह के लिए साक्षात्कार के साथ ही लिखित परीक्षा ली गई थी। उसके बाद सारी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात ही विद्यालयों में बच्चों का नामांकन किया गया है। जिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित इन विद्यालयों में एससी-एसटी बच्चों रहने के लिए छात्रावास की व्यवस्था के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए जोर दिया जा रहा है। जिला कल्याण पदाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में दाखिला लेने वाले बच्चों का क्लास एक अप्रैल से विधिवत शुरू किया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं किसी भी तरह की समस्या के लिए कल्याण विभाग से संपर्क किया जा सकता है। इसका तुरंत समाधान किया जाएगा।
राजकीय अम्बेडकर आवासीय बालिका उच्च विद्यालय हरपुर एलौथ।