- Hindi News
- National
- Tajpur News Children Will Be Able To Know The Activity In The Class Through The App
एप के माध्यम से जान सकेंगे क्लास में बच्चों की एक्टिविटी
ताजपुर डीपीएस में पढ़ते बच्चे।
ताजपुर|प्रखंड के कोल्ड स्टोर के निकट बोरिंग रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में अब विद्यालय के दौरान बच्चों की एक्टिविटी को अभिभावक घर बैठे जान सकते हैं। इसके बारे में विद्यालय के निदेशक मसूद हसन ने बताया कि विद्यालय कैम्पस को पूरी तरह से वाईफाई युक्त बनाया गया है। जहां से घर बैठे अभिभावक अपने बच्चों की वर्ग में सारी एक्टिविटी को देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में पहली बार किसी विद्यालय की ओर से यह सुविधा दी जा रहा है। इसमें डीपीएस ताजपुर एप पर विद्यालय की ओर से दिए गए पासवर्ड के माध्यम से अपने बच्चों को वर्ग में पढ़ते देखा जा सकता है। निदेशक ने बताया कि यहां बच्चों को प्रतिदिन नैतिक शिक्षा दी जाती है। विद्यालय बच्चों को केवल डिग्रीधारी की जगह देश का जागरूक नागरिक बनाने के मिशन में जुटा हुआ है।