- Hindi News
- National
- Samastipur News Coaching Institutes Will Remain Closed Along With Schools And Colleges
स्कूल-कॉलेजों के साथ कोचिंग संस्थान रहेंगे बंद
कोरोना वायरस को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर जिले के सभी निजी व सरकारी विद्यालय सहित कॉलेज व कोचिंग शिक्षण संस्थान आदि को 31 मार्च तक बंद कर दिया है।
इसके बारे में डीईओ बीरेंद्र नारायण ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव से बच्चों व नई पीढ़ी को दूर रखने के लिए जिले के सभी निजी व सरकारी विद्यालय को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। इस दौरान कॉलेज व सभी प्रकार के कोचिंग शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे। वहीं बताया गया कि विद्यालय केवल बच्चों के लिए बंद रहेंगे। जबकि विद्यालय व कॉलेज के सभी शिक्षक, प्रोफेसर व शिक्षकेतर कर्मी की ड्यूटी जारी रहेगी। इस दौरान वे विद्यालय खुलने के समय से लेकर विद्यालय के बंद होने के समय तक वहां मौजूद रहेंगे। जहां वे कार्यालय से संबंधित अन्य कामों का निपटारा करेंगे। वहीं डीईओ ने बताया कि 31 मार्च तक विद्यालय या कॉलेज के स्तर पर ली जाने वाली हर प्रकार की परीक्षाएं रद्द रहेंगी। यह निर्देश निजी विद्यालयों व कॉलेजों पर भी लागू रहेगा। वहीं इस दौरान बोर्ड की किसी प्रकार की परीक्षा पर कोई रोक नहीं होगी।