कॉलेज कर्मी के निधन पर शोक
समस्तीपुर | समस्तीपुर कॉलेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी बद्री शर्मा के निधन से मर्माहत कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों ने गुरुवार को एक शोक सभा आयोजित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। डॉ. मो. आलमगीर की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में उनकी कर्तव्यनिष्ठा की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। दो मिनट का मौन रखा गया।