पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujiyarpur News Condolences On The Demise Of The Former Secretary Of The District Lawyers Association

जिला वकील संघ के पूर्व सचिव के निधन पर शोक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दलसिंहसराय| स्थानीय अधिवक्ता संघ भवन में गुरुवार को शोकसभा अध्यक्ष विनोद कुमार पोद्दार “समीर’ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान सभी ने जिला वकील संघ के पूर्व सचिव उजियारपुर के देसुआ गांव निवासी अधिवक्ता दुर्गा प्रसाद सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखते हुए अपनी-अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं अधिवक्ताओं ने अपने आप को न्यायिक कार्य से भी अलग रखा। इधर अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से अलग रहने पर विभिन्न प्रखंड से पहुंचे न्यायार्थियों को बिना काम के वापस लौटना पड़ा। वहीं पेशी के लिए लाए गए काराधीन कैदी भी वापस लौट गए। शोकसभा में महासचिव प्रभात कुमार चौधरी, पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, शोभाकांत झा प्रथम, शिव शंकर प्रसाद वर्मा, अमलेंदु भूषण सिन्हा, घनश्याम चौधरी, ओम प्रकाश, उदयकेतु चौधरी, बिंदेश्वर ठाकुर, लक्ष्मेश्वर प्रसाद सिंहा, ब्रज किशोर ठाकुर सुमन, नरेंद्र कुमार सिंह, अनिल नायक, प्रवीण प्रियदर्शी आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...