- Hindi News
- National
- Tajpur News Congratulations On Ramnath Thakur Being Made A Rajya Sabha Mp
रामनाथ ठाकुर को राज्यसभा सांसद बनाए जाने पर दी बधाई
बैठक में शामिल एनडीए कार्यकर्ता।
ताजपुर | प्रखंड क्षेत्र के कोठिया पुस्तकालय भवन के परिसर में गुरुवार को पूर्व प्राचार्य डॉ.गया प्रसाद साह की अध्यक्षता में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में प्रखंड क्षेत्र के भाजपा एवं जदयू के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने रामनाथ ठाकुर एवं विवेक ठाकुर को पुनः राज्य सभा सांसद पद के लिए नामांकित किए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापन किया। अध्यक्षता करते हुए डॉ.साह ने रामनाथ ठाकुर द्वारा क्षेत्र एवं पंचायत के लिए किए गए कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा किया। वहीं वरिष्ठ प्रखंड जदयू नेता सह व्यावसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बाल कृष्ण साह ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि जदयू की ओर से रामनाथ ठाकुर एवं भाजपा की ओर से विवेक ठाकुर को राज्य सभा पद पर नामांकित करना पूरे जिला के लिए गौरव की बात है। मौके पर जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष रामवरण साह, बिंदेश्वर भगत, सरपंच राजनारायण साह, अशर्फी प्रसाद साह आदि थे।