कांग्रेस ने किया एक दिवसीय धरना का आयोजन
प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को रेफरल हॉस्पिटल ताजपुर के परिसर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मालिक की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि सात मार्च को प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा ताजपुर रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान अस्पताल में महिला चिकित्सक की कमी, उचित दवा, सांप एवं कुत्ते आदि जानवरो द्वारा काटे जाने पर पड़ने वाला वैक्सीन, कफ सिरफ, पैसेन्ट के अभिभावकों के ठहरने की व्यवस्था की कमी, साफ-सफाई की कमी जैसे समस्या पाई गई थी। इस समस्या के समाधान के लिए एक दिवसीय धरना का आयोजन कर चिकित्सा पदाधिकारी को सुधार के लिए आवेदन दिया गया है। मौके पर के. डी उपाध्याय, राम ललित सिंह, श्याम प्रसाद केशरी, मोइन राजा, मो इसराफिल, राजेश राज, अबू हैदर, दीपक कुमार सिन्हा, श्याम कुमार दास, मो. सफि, उजैर राही, महफूज आलम, मो. रकीब आदि मौजूद थे।