- Hindi News
- National
- Samastipur News Congress Will Protest Against Sadr Hospital39s Malpractices On March 13
सदर अस्पताल की कुव्यवस्था के खिलाफ 13 मार्च को हॉस्पिटल में धरना देंगे कांग्रेसी
देशव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की एक टीम ने रविवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चहुंओर व्याप्त कुव्यवस्था को लेकर कांग्रेस 13 मार्च को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने धरना देगी। रविवार को कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान जिलाध्यक्ष मो. अबू तमीम ने बताया कि उपाध्यक्ष विजय शंकर शर्मा, विशेश्वर राय अमित कुमार, तेजनारायण ठाकुर, विनोद कुमार झा व दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कामेश्वर पासवान की टीम के साथ उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला वार्ड के सामने गंदगी फैली हुई थी। ब्ल्ड बैंक, इमरजेंसी व आउट डोर के पास वर्षा का पानी जमा था। वहीं इमरजेंसी वार्ड में मात्र दो मरीज थे लेकिन बदबू से वार्ड में रहना मुश्किल था। महिला वार्ड में बेड की कमी थी। लोगों ने बताया कि पर्व के कारण भीड़ कम है। अक्सर महिलाएं फर्स पर सोतीं हैं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल का लैब, जांच केंद्र, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे केंद्र व दवा काउंटर बंद था। काउंटर बंद रहने के बारे में जब पूछा गया तो बताया गया कि रविवार को काउंटर बंद रहता है। अस्पताल में 40 डाक्टर के पद हैं लेकिन मात्र दस कार्यरत हैं। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर आगामी 13 मार्च को अस्पताल में ही धरना दिया जाएगा।