पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rosara News Congress Workers Protest To Improve The System Of Sub Divisional Hospital Rosra

अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा की व्यवस्था में सुधार के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा में व्याप्त कुव्यवस्था में सुधार लाए जाने को लेकर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में धरना दिया और जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह ने किया। धरना स्थल पर आयोजित प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए उपेंद्र नारायण पोद्दार ने राज्य के डबल इंजन सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। उन्होंने अस्पताल में वर्ष 2018 तक में बरती गई अनियमितता का उच्च स्तरीय जांच कराने तथा दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई किए जाने, अस्पताल में मात्र 44 प्रकार के दवाएं उपलब्ध है जबकि 244 तरह की दवा उपलब्ध रहनी चाहिए। सभा को संबोधित करते हुए आशुतोष कुमार भारती ने नए सिरे से अस्पताल में रोगी कल्याण समिति का गठन किए जाने, अस्पताल में अल्ट्रासाउंड तकनीशियन की शीघ्र बहाली कर इसे चालू करने तथा अस्पताल में 200 बेड अतिशीघ्र उपलब्ध कराए जाने पर बल दिया।

धरनार्थियों की प्रमुख मांगें | अस्पताल में कार्यरत 7 डॉक्टरों के अलावे क्षमता के मुताबिक 14 अन्य डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति करने, अस्पताल में महिला चिकित्सक शीघ्र उपलब्ध कराने, अस्पताल में रिक्त पदों पर तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की नियुक्ति करने, अस्पताल परिसर रोसड़ा में नव निर्मित एएनएम ट्रेनिंग शिक्षण संस्थान एवं छात्रावास का उद्घाटन कर संचालित कराए जाने, प्रखंड के सभी पंचायतों में प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र को चिकित्सकों द्वारा विधिवत संचालित कराने तथा भिरहा , बैद्दनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को समुचित रूप से जीवन रक्षक दवाएं एवं कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने जैसे मांगें शामिल थे। धरना समाप्ति के पश्चात राज्यपाल के नाम लिखे मांग पत्र एसडीओ व अस्पताल अधीक्षक को सौंपा। मौके पर कृष्ण कुमार राय, वीरेन्द्र नारायण झा, श्याम पूर्वे, मनटून महतो, देव नारायण साहु, रितेश कुमार, सुरेन्द्र दास, सुनील कुमार, मो. नजीरूल हसन, ललिता कुमारी, पिंकी देवी, क्रांति कुमारी, राम नरेश सिंह, जयकांत झा आदि मौजूद थे ।

धरना सभा के माध्यम से कांग्रेसियों ने हसनपुर सीएचसी में महिला डॉक्टर की नियुक्ति व व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त करने की उठाई मांग

हसनपुर|स्थानीय सीएचसी में व्याप्त भ्रष्टाचार व कुव्यवस्था के खिलाफ बिहार कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने सीएचसी परिसर में धरना दिया। सात सूत्री मांगों को लेकर आयोजित इस एक दिवसीय धरना सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह ने किया। इस धरना सभा के माध्यम से कांग्रेसियों ने सीएचसी में डॉक्टरों की नियुक्ति करने, फार्मासिस्ट की नियुक्ति करने, दवाईयों की प्रर्याप्त व्यवस्था करने, सीएचसी में कार्यरत सभी एएनएम के पिछले 11 महीने के बकाया वेतन का भुगतान करने, महिला डॉक्टर की नियुक्ति करने, सीएचसी में बिचौलियों के बोलबाला को समाप्त करने, ग्रामीण क्षेत्रों के डॉक्टरों को पंजीकृत कर उचित मानदेय देने संबंधी मांगों को लेकर आवाज उठाया। इस मौके पर सुभाष सिंह, ब्रजेश यादव, अखिलेश कुमार विद्यार्थी, खुशीलाल यादव, ‌नवीन पाठक, विभाष रंजन सिंह, राजू सिंह, सुनील कुमार यादव, बलराम सिंह, चंद्रमणी सिंह, अनिल पासवान, प्रवीण कुमार सिंह, निर्भय कुमार सिंह, मिथलेश पौद्दार, मुकेश्वर यादव आदि उपस्थित थे।

तथा भिरहा , बैद्दनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को समुचित रूप से जीवन रक्षक दवाएं एवं कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने जैसे मांगें शामिल थे। धरना समाप्ति के पश्चात राज्यपाल के नाम लिखे मांग पत्र एसडीओ व अस्पताल अधीक्षक को सौंपा। मौके पर कृष्ण कुमार राय, वीरेन्द्र नारायण झा, श्याम पूर्वे, मनटून महतो, देव नारायण साहु, रितेश कुमार, सुरेन्द्र दास, सुनील कुमार, मो. नजीरूल हसन, ललिता कुमारी, पिंकी देवी, क्रांति कुमारी, राम नरेश सिंह, जयकांत झा आदि मौजूद थे ।

केंद्र और सूबे की सरकार को कोसा, डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति की मांग

हसनपुर में सीएचसी परिसर में धरना पर बैठे कांग्रेस नेता।

अस्पताल परिसर रोसड़ा में धरना - प्रदर्शन करते लोग।
खबरें और भी हैं...