पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Samastipur News Congressmen Sit In Front Of Opd Of Sadar Hospital Demanding Reform Of The System

कांग्रेसियों ने सदर अस्पताल के ओपीडी के सामने दिया धरना, व्यवस्था में सुधार की कर रहे थे मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर अस्पताल समेत जिले के पीएचसी में व्याप्त कुव्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर व्यवस्था में सुधार की मांग की। सदर अस्पताल के ओपीडी के सामने जिलाध्यक्ष अबू तमीन की अध्यक्षता में धरना का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दिनों सदर अस्पताल का कांग्रेस की टीम ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान दवा काउंटर के अलावा सभी प्रकार का जांच केंद्र बंद मिला था। महिला वार्ड में बेड की कमी थी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सप्ताह में सभी दिन दवा काउंटर व जांच केंद्र खोला जाना चाहिए चुकी बीमारी दिन देख कर नहीं आती। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश युवा अध्यक्ष डॉ तरुण कुमार ने कहा कि निरीक्षण के दौरान डॉक्टर व नर्स के बकाया वेतन के बारे में भी जानकारी मिली थी। वक्ताओं ने सरकार से सभी कर्मियों को नियमित रूप से वेतन देने की मांग की। वक्ताओं ने अस्पताल में लचर साफ सफाई की व्यवस्था को बेहतर करने महिला वार्ड में बेड बढाने आदि की मांग की। बाद में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल सिविल सर्जन से मिलकर मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। अमित कुमार सिंह, विशेश्वर राय, राम उद्गार महतो, विजय शंकर शर्मा, मिथिलेश पोद्दार, मोइन अहमद खान, नूर आलम सिद्दीकी, विनोद कुमार झा, अरुण कुमार झा, अब्दुल फत्ताह, नगीना राम, नौखेज आलम, मुकेश कुमार चौधरी, कामेश्वर पासवान, देविता गुप्ता, सुनील पासवान आदि थे।

मांगों को लेकर सदर अस्पताल में धरने पर बैठे कांग्रेसी।
खबरें और भी हैं...