- Hindi News
- National
- Samastipur News Construction Of New Inter Link Line In Ilamasnagar By 20 March Uninterrupted Power To Be Available
इलमासनगर में नई इंटर लिंक लाइन का निर्माण 20 मार्च तक, मिलेगी निर्बाध बिजली
मथुरापुर के एकद्वारी पीएसएस से निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति करने के लिए इलमास नगर काेल्ड स्टोरेज के निकट 5.5 किलोमीटर तक 33 केवी लाइन का इंटर लिंक निर्माण किया जा रहा है। इस लाइन का 20 मार्च तक निर्माण पूरा होने पर चार्ज किया जाएगा। इससे एक सौ से अधिक गांवों को गुणवत्तापूर्ण बिजली की सप्लाई की जाएगी। बताया जाता है कि विगत वर्ष एजेंसी की ओर से 27 किलोमीटर का 33 केवी नया लाइन निर्माण कर मोहनपुर-ग्रिड से खानपुर को सीधे जोड़ा गया था। इस लाइन से वारिसनगर व एकद्वारी पीएसएस को भी बिजली की आपूर्ति की जा रही है। वहीं एकद्वारी पीएसएस को निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई के लिए 33 केवी का 5.5 किलोमीटर का अलग से नया इंटर लिंक लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बाढ़ की स्थिति में बिना किसी बाधा के निर्बाध रूप से बिजली की सप्लाई करना है। इंटर लिंक लाइन का निर्माण पूरा होने से ग्रामीणों क्षेत्रों को गुणवत्तापूर्ण बिजली दी जाएगी। बताया जाता है कि वर्ष 2017 में बूढ़ी गंडक नदी में आई बाढ़ के कारण एकद्वारी पीएसएस की बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। इसको ध्यान में रखकर नया लाइन लाइन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।
कहते हैं सीनियर इंजीनियर
मथुरापुर के एकद्वारी पीएसएस से लोगों को गुणवत्तापूर्ण बिजली सप्लाई के लिए 5.5 किलाेमीटर का 33 केवी नया इंटर लिंक लाइन का निर्माण 20 मार्च तक पूरा कर चार्ज किया जाएगा। इससे पीएसएस से जुड़े सैकड़ों गांव लाभान्वित होंगे।
विष्णु गौतम, सीनियर इंजीनियर, बजाज
लो वोल्टेज की समस्या से भी मिलेगी निजात
बताया जाता कि एकद्वारी पीएसएस से वर्तमान में 5 फीडर संचालित है। जिसमें 11 केवी परोरिया, 11 केवी हजपुरवा, 11 केवी टाउन फीडर, 11 केवी मुक्तापुर व 11 केवी सारी फीडर से ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली की सप्लाई की जा रही है। वहीं नया इंटर लिंक लाइन से जुड़ने के बाद पीएसएस से निकलने पांचों फीडर से जुड़े क्षेत्रों में लोगों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
{एकद्वारी पीएसएस से जुड़े 5 फीडरों से निर्बाध मिलेगी बिजली
{विगत वर्ष बाढ़ से पीएसएस से बाधित हुई थी बिजली आपूर्ति
इंटर लिंकलाइन का चल रहा निर्माण।