पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hasanpur News Construction Of Seven Government Buildings Is Incomplete Due To Lack Of Funds No Departmental Initiative

राशि के अभाव में सात सरकारी भवनों का निर्माण कार्य है अधूरा, विभागीय तौर पर कोई पहल नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर बनने वाले 7 सरकारी भवनों का निर्माण कार्य राशि के अभाव में अधूरा है। राशि के अभाव में इन भवनों का निर्माण कार्य पिछले पांच सालों से ठप है। उचित देखरेख के अभाव में निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही यह भवन टूटकर ध्वस्त होता जा रहा है। भवनों के निर्माण कार्य पूरा करने के लिए विभागीय तौर पर भी कोई पहल नहीं किया जा रहा है। इससे ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि यदि भवन निर्माण कार्य पूरा करने के लिए विभागीय तौर पर कोई पहल नहीं किया जाता है, तो आगे चलकर ये सभी भवन खंडहर में तब्दील हो जाएंगे। जिन 7 सरकारी भवनों का निर्माण कार्य अधूरा है, उनमें प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित प्रखंड सूचना केंद्र भवन जिसका निर्माण कार्य करीब 10 सालों पहले ही शुरू हुआ था। इस भवन का निर्माण कार्य 70 फीसदी पूरा हो चुका है। लेकिन राशि के अभाव में निर्माण कार्य ठप है। प्रखंड के ही प्राथमिक विद्यालय मुर्राहा व उत्क्रमित मध्य विद्यालय पटोरी में विशेष विद्यालय कक्ष का निर्माण कार्य भी राशि के अभाव में अधूरा है। हालांकि इन भवनों का निर्माण कार्य करीब 60 फीसदी पूरा हो चुका है।

5 साल से ठप है निर्माण कार्य| लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण इन दोनों भवनों का निर्माण कार्य पिछले पांच सालों से ठप है। इसी तरह प्रखंड के ही देवड़ा पंचायत में डुमरा पोखर के किनारे आंगनबाड़ी केंद्र भवन, देवड़ा वार्ड संख्या- 5 में आंगनबाड़ी केंद्र भवन, दूधैल गांव में आंगनबाड़ी केंद्र भवन व सपरी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कार्य भी राशि के अभाव में अधूरा है। इस संबंध में देवड़ा पंचायत के मुखिया राजीव कुमार सिंह उर्फ पिंकु ने बताया कि करीब 7 साल पहले विभागीय आदेश पर भवन निर्माण कार्य शुरू हुआ था। निर्धारित राशि के एवज में करीब 50 फीसदी कार्य पूरा भी हुआ। लेकिन पंचायत चुनाव के बाद जनप्रतिनिधियों के बदलते ही भवन निर्माण कार्य ठप हो गया। निर्माण कार्य में खर्च की गई राशि व शेष बचे राशि का भी कोई ब्योरा नहीं है। इस समस्या के संबंध में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को भी जानकारी है। लेकिन कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में बीडीओ दुनिया लाल यादव ने बताया कि जिन सरकारी भवनों का निर्माण कार्य अधूरा है। उसके भौतिक स्थिति का पता लगाने के बाद भौतिक सत्यापन कर निर्माण कार्य पूरा किए जाने के लिए पहल किया जाएगा।

प्रखंड मुख्यालय परिसर में अर्ध निर्मित सूचना केंद्र भवन।
खबरें और भी हैं...