- Hindi News
- National
- Samastipur News Dcr Building Of Rosra And Dalsinghsarai Will Be Operational In The Newly Constructed Building From April
रोसड़ा व दलसिंहसराय की डीसीआर बिल्डिंग तैयार अप्रैल से नवनिर्मित भवन में कार्यालय होगा संचालित
रोसड़ा व दलसिंहसराय में बिजली कार्यालय का भवन बनकर तैयार हो गया है। इन दोनों नवनिर्मित भवन में कार्यालय का संचालन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत दलसिंहसराय में भवन तक पहुंचने के लिए सड़क का निर्माण मार्च तक किया जाएगा। जबकि दोनों कार्यालयों को अप्रैल से नए भवन में संचालित किया जाएगा। बताया जाता है कि दोनों डिविजन कार्यालय किराये के भवन में संचालित हो रहा है। इसके कारण जगह के अभाव के कारण अधिकारियों व कर्मचारियों को बैठने में असुविधा होती है। नए भवन में कार्यालय शिफ्ट होने से जहां बिजली विभाग को किराये की बचत होगी वहीं पदाधिकारियों व कर्मियों को मीटिंग आदि करने में सुविधा होगी। यहीं नहीं उपभोक्ताओं को बिल आदि का भुगतान करने के लिए अलग से काउंटर का निर्माण किया गया है। साथ ही नए भवन में पेयजल, शौचालय बुनियादी सुविधाओं के साथ फायर फायटिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा। बताया जाता है कि दोनों भवन का निर्माण राज्य योजना के अंतर्गत हुआ है। जिसमें अधिकारियों को बैठने के लिए अलग केविन बनाया गया है। वहीं कर्मियों को बैठने के लिए अलग-अलग स्थान बनाया गया है।
रोसड़ा व दलसिंहसराय में डीसीआर बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुका है। अप्रैल से नए भवन में दोनों कार्यालय संचालित किए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।
कुमार मधुकर, सहायक अभियंता (असैनिक)
रोसड़ा में डीसीआर बिल्डिंग बनकर हुआ तैयार।