पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bibhutipur News Dead Body Of Missing Young Man Showed Up In Boria Dhab Tola

लापता हुए युवक का डीह बोरिया ढाब तोला में उपलाता दिखा शव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना के डीह बोरिया गांव में लापता युवक का शव गुरुवार की सुबह डीह बोरिया ढाब तोला में स्टेट बोरिंग के पास से तैरता हुआ लोगों ने देखा। सूचना मिलते ग्रामीणों एवं परिजनो तथा मलाह द्वारा शव को निक ाल गया। युवक की पहचान गांव के सुमन सौरभ उर्फ नन्दन कुमार के रूप में की गई। इसकी सूचना सीओ उदय कांत मिश्र, थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती सहित पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। युवक अपने साथियों के साथ होली के दिन मंगलवार को बोलेरो पर सवार होकर अपने दोस्त नंदन कुमार को घर पहुंचाने जा रहा था। इसी क्रम में गाड़ी अपना नियंत्रित खोकर गंडक नदी में गिर गया। इसमें 4 युवक भागने में सफल रहे लेकिन दो युवक की जान चली गई। मृतक राजेश कुमार सिंह का शव बुधवार को प्रशासन के एसडीआरएफ एवं लोकल गोताखोर की टीम के काफी प्रयास से खोजबीन करने के बाद भी शव बरामद हुई। दूसरा युवक नहीं मिली पाया। लापता की तलाश के लिए के लिए प्रशासन अपने स्तर से खोजबीन कर रही थी। गुरुवार को सुबह पानी में शव तैर रहा था। मछली मारने आए मलाह ने देखा इसकी जानकारी लोगों को दिया। बताया जाता है कि लापता युवक सुमन सौरभ की शादी 21 दिन पहले ही हुई थी। प|ी शिवानी कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है। मां दुर्गा देवी, पिता केदार सिंह बार-बार बेहोश रोते-रोते हो जाते थे। युवक अपनी खेती बारी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वहीं बुधवार को बरामद हुए राजेश कुमार का शव घर आते ही मातम छा गया था। प|ी मोसमी कुमारी, मां मीनू देवी को रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पति के मृत्यु के बाद अपने पुत्र के सहारे गुजर करती है। वह भी सहारा ईश्वर ने हमसे छीन लिया।

मृतक का फाइल फोटो।
खबरें और भी हैं...