पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarayranjan News Dead Body39s Body Reached Village After Reaching Village

मृत बालक का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरायरंजन| थाना क्षेत्र के भगवतपुर निवासी चंदन कुमार पंडित के ज्येष्ठ पुत्र आदित्य राज (07) की ननिहाल में मंगलवार की दोपहर कुएं में डूबने से मौत हो गई। देर शाम में मृतक का शव पैतृक गांव पहुंचा जहां लोगों के बीच कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बालक विगत 6 मार्च को अपने मामा के साथ मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के रमैया गांव स्थित अपने ननिहाल में गया था। मंगलवार की दोपहर वह अपने ननिहाल स्थित एक कुएं में मृत पाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक घर के पीछे खुदे कुएं में वह कैसे डूब गया, यह समझ से परे है। पारिवारिक सूत्रों की माने तो संदेहास्पद स्थिति में उसकी मौत हुई है। वैसे मृत बालक का आनन-फानन में पैतृक गांव भगवतपुर में लाकर दफना दिया गया। उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
खबरें और भी हैं...