पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हस्ताक्षर अभियान चलाने का लिया गया निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मांगों के समर्थन में नियोजित शिक्षकों का हड़ताल जारी रहा। हड़ताली शिक्षकों ने स्थानीय बीआरसी पर संघ के नेता मदन पासवान की अध्यक्षता एवं संजीव कुमार के संचालन में धरना - प्रदर्शन आयोजित की गई। संबोधित करते हुए टीएसयूएनएसएस के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहु ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के हड़ताल पर वार्ता की पहल न करना सरकार के तानाशाही रवैये को दर्शाना बताया। उन्होंने सरकार की हठधर्मिता से अवगत कराते हुए समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाए जाने की जानकारी धरनार्थियों को दी। मौके पर पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) के अध्यक्ष कुमार रजनीश, श्रद्धारति , सरोजनी कुमारी , अम्बिकेश्वर चौधरी , मिंटु कुमारी , हेमलता , दशरथ पासवान , चंदन कुमार सिंह , सुधीर कुमार सिंह , रंजीत राम , सीताराम ठाकुर , रामचन्द्र चौधरी , अरविंद पासवान आदि थे।

शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

सरायरंजन|प्रखंड के शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। धरना सभा की अध्यक्षता संजीव कुमार ने की एवं संचालन सत्य ज्योति कुमार ने किया। मौके पर सचिव सुनील कुमार झा, सुशीला कुमारी , सूर्यनारायण , मुकेश कुमार ,ललित पासवान, मणिकांत झा ,अनु कुमारी आदि मौजूद थे।

बीआरसी रोसड़ा पर प्रदर्शन करते हड़ताली शिक्षक।

हक के लिए जारी
रहेगा आंदोलन


हसनपुर | शिक्षकों ने संघ भवन पर धरना दिया। धरना सभा में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद ने कहा कि हड़ताल के खिलाफ चाहे सरकार कितना भी दमनात्मक कार्रवाई क्यूं न करें, जब तक मांगें पूरी नहीं होती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अपने हक के लिए नियोजित शिक्षक दृढ़ संकल्पित हो चुके हैं। इस मौके पर भवेश्वर कुमार, राजीव कुमार सिंह, बैद्यनाथ रजक, सुशांत यादव, रंजीत ठाकुर, अमोद पासवान आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...