- Hindi News
- National
- Rosara News Decision To Make Sector In Charge At Bjp Municipal Board Working Committee Meeting
भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक में सेक्टर प्रभारी बनाने का लिया निर्णय
भारतीय जनता पार्टी रोसड़ा नगर मंडल की कार्य समिति की बैठक शहर के सिनेमा चौक स्थित एक कॉर्मसियल कॉम्पलेक्स में शनिवार को आयोजित की गई। नगर मंडल अध्यक्ष मोहन पटवा ने बैठक की अध्यक्षता की । बैठक में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर मंडल को सेक्टर में परिणत कर प्रभारी की नियुक्ति , शक्ति केन्द्र प्रमुख एवं सह प्रमुख तथा सभी 24 बूथों पर सप्त ऋषि बूथ कमिटी का गठन करने पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इन सभी विन्दुओं पर मजबूती से ध्यान देते हुए पार्टी में सभी वर्गों का समावेश करेगें तो आनेवाले विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनाने में हमारी भूमिका महत्वपूर्ण होगी । बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार झा ने रोसड़ा नगर मंडल का राजनीतिक पांच सूत्री प्रस्ताव पेश किया । जिसमें रोसड़़ा को शीघ्र जिला का दर्जा प्रदान किए जाने , शहर में सड़क जाम की समस्या को देखते हुए रेलवे क्रांसिंग पर ओवर ब्रिज तथा बाईपास का निर्माण कराने, रोसड़ा नगर में टाउन हॉल का निर्माण कराने, शहर के मुख्य चौक - चौराहे के आसपास शौचालय का निर्माण कराए जाने जैसे मांगें शामिल थे । मौके पर जिला मंत्री जयप्रकाश राय , मनोरंजन राय , अमर प्रताप सिंह, अनिश राज, डॉ.विनय पासवान, पवितर पासवान, अशोक पंजियार, रंजीत पंजियार, मोनू सिंह , राजेश साह, कृष्ण कुमार झा, धीरज पूर्वे, शैलेन्द्र झा , आलोक नायक , राखी कुमारी, मुशर्त प्रवीण, अन्नू कुमारी, उपेन्द्र पोद्दार , पंकज सिंह , सुरेश ठाकुर परमानंद सिंह , मुरारी ठाकुर , मन सिंह , लक्ष्मी महतो, विशंभर पूर्वे, खुशवंत सिंह, गोपाल पटवा , अमित शांडिल्य , पंकज पटेल , अशोक शर्मा, योगेन्द्र सेठ , गोपाल साह आदि मौजूद थे।
पोषण अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों काे दिया जाएगा प्रशिक्षण
चेरियाबरियारपुर | स्वास्थ्य एवं पोषण अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों को 16 से 20 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण नीति आयोग व पिरामल फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से दिया जाएगा। इसके लिए विधिवत सभी पंचायत सचिवों को पत्र के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। प्रशिक्षण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चेरिया बरियारपुर मे आयोजित होगा जिसमें तय शिड्यूल के अनुसार सभी पंचायत के मुखिया एवं वार्ड सदस्य प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगे। नीति आयोग की यह महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें पंचायत एवं गांव स्तर पर पंचायत प्रतिनिधियों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 मार्च को बसही, पबड़ा व विक्रमपुर, 17 मार्च को चेरिया बरियारपुर के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।