- Hindi News
- National
- Sarayranjan News Demand For Payment Of Pending Amount From District Magistrate
जिलाधिकारी से लंबित राशि के भुगतान की मांग
सरायरंजन| प्रखंड के रायपुर बुजुर्ग स्थित बाबा केवल स्थान में आयोजित राजकीय मेले के अवसर पर खर्च की गई राशि के भुगतान को लेकर अहमदपुर निवासी उमेश सहनी ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है । आवेदन में कहा गया है कि उन्होंने विभागीय निर्देशानुसार 2015 ,2016 एवं 2018 में बाबा केवल स्थान में सूद पर पैसा लेकर काम कराया था। आज तक राशि का भुगतान नहीं कराया गया है। इधर, उनकी बेटी की शादी 26 अप्रैल 2020 को तय हुई है। अगर इस तिथि से पहले बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है तो वे जिला समाहरणालय के सामने आत्मदाह करने को विवश होंगे। उन्होंने आवेदन की प्रतिलिपियां कार्यपालक अभियंता पीएचईडी ,प्रमंडलीय आयुक्त, विधानसभा अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को देकर अविलंब बकाए राशि के भुगतान की मांग की है।