छात्रवृत्ति की राशि भुगतान करने की मांग
समस्तीपुर | छात्र संगठन एसएफआई के जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार ने डीएम व जिला कल्याण पदाधिकारी से एससी-एसटी वर्ग के छात्रों को वित्तीय वर्ष 2017-18 की छात्रवृत्ति का भुगतान करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि15 दिनों के भीतर छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान नहीं हुआ तो एसएफआई की ओर से जिला कल्याण पदाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। एसएफआई की ओर डीएम व जिला कल्याण पदाधिकारी को मांग पत्र भी सौंपा गया है।