पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज डीईओ का घेराव करेंगे माध्यमिक शिक्षक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समस्तीपुर | चीनी मील परिसर में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों की हड़ताल व पूर्ण तालाबंदी के समर्थन में आयोजित धरना कार्यक्रम 18 वें दिन शुक्रवार को भी जारी रही। वहीं इंटरमीडिएट व मैट्रिक की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन पूर्व के मानक को तोड़केे कराने पर खेद जताया। बताया गया कि इससे बच्चों की उत्तर पुस्तिका में मानक के आधार पर ना तो मूल्यांकन हो पा रहा है और न ही उनका परीक्षाफल सही हो पाएगा। शनिवार को डीईओ के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्य सिद्धार्थ शंकर, मूल्यांकन परिषद अध्यक्ष शाह जफर इमाम, विश्वनाथ मिश्र, रामदयाल चौधरी, निलय कुमार, रंजीत कुमार, संजय कुमार, डॉ. ललित कुमार घोष, सदानंद झा आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...