- Hindi News
- National
- Samastipur News Development Is Not Possible Without The Participation Of Women
महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है विकास
लोहिया आश्रम में रविवार को महिला जदयू की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महिला जदयू की जिलाध्यक्ष डाॅ. ज्योति निर्मला ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी उपस्थित थीं। इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि डाॅ. लोहिया ने कहा था कि आधी आबादी की भागीदारी के बिना विकास संभव नहीं है। आज दुनिया के हर क्षेत्र में जिस तरह महिलाओं की भागीदारी बढ़ी हैं उससे स्पष्ट है कि महिलाओं का सशक्तीकरण हुआ है। वहीं अभी भी महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए बहुत कुछ किया जाना है जिस ओर राज्य के सीएम लगातार प्रयासरत हैं। वहीं महिला जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य में महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और अधिकार देने का काम हमारी सरकार ने किया है। एक ओर जहां बेटियों को पढ़ने के लिए पोशाक, साईकिल, छात्रवृत्ति, प्रोत्साहन राशि के साथ पंचायत में उच्च विद्यालय इंटर कॉलेज की व्यवस्था हो रही है, वहीं पढ़ने के बाद नौकरी में 35 फीसदी आरक्षण देकर रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। जबकि पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देकर पंचायत सरकार चलाने का अधिकार दिया गया है। मौके पर राधा देवी, फुलो देवी, वीना देवी, मधु देवी, सुमित्रा देवी, नगीना शाहिन, रिजवान, बिरीया देवी, अहिल्या देवी, मृदृला देवी, वार्ड पार्षद शकिला खातुन, ममता देवी, मीरा देवी, पुनिया देवी, श्रीमती देवी, भारती देवी आदि मौजूद थीं।