- Hindi News
- National
- Rosara News Discussion On Issues Related To The Health Of Women In The Nagar Panchayat Auditorium On The Occasion Of Women39s Day
महिला दिवस के अवसर पर नगर पंचायत सभागार में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर की गई चर्चा
कार्यक्रम को संबोधित करते आरोग्य भारती के रामसेवक महतो।
रोसड़ा| महिला दिवस के अवसर पर नगर पंचायत के सभागार में आरोग्य भारती एवं दीनदयाल शहरी जीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता आरोग्य भारती के संयोजक सह पूर्व वार्ड पार्षद सुधीर प्रसाद ने की। संबोधित करते हुए नगर मिशन प्रबंधक अभिषेक ने महिला सशक्तीकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। नपं के आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. लालबहादुर यादव ने उपस्थित महिलाओं को रक्तल्पता से बचने के लिए आंवला-च्यवनप्राश व अन्य वनौषधियों के उपयोग की जानकारी दी। इसके अलावे रामसेवक महतो ने भी महिला स्वास्थ्य से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। आरोग्य भारती की जिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी वर्मा ने महिलाओें को घर-परिवार एवं समाज का केंद्र मानते हुए उनके स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण बताया। अमृत वनौषधि केंद्र सिहमा (बेगूसराय) के विमलेश चौधरी, मुरारी स्मृति सेवा संस्थान के रामबाबू सिंह ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए उपस्थित महिलाओं से महिला सशक्तिकरण में बढ़-चढ़ कर भागीदारी का आह्वान किया।