स्थानीय प्रत्याशी को उतारनेपर किया विचार-विमर्श
प्रखंड मुख्यालय में होली के पूर्व संध्या पर सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद कुछ माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में उजियारपुर से दोनों गठबंधन व विभिन्न पार्टियों के संभावित प्रत्याशियों की चर्चा होली के पकवान के साथ चलती रही।राजद नेता सह चैता दक्षिणी के पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया पति कमलकांत राय ने उपस्थित विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंसस, राजनीतिक दलों के नेताओं आदि से उजियारपुर से स्थानीय को विधायक बनाने की अपील की। साथ कहा कि दोनों ओर से अगर बाहरी प्रत्याशी को उतारा गया तो विधानसभा का चुनाव आपलोगों के आशीर्वाद से मै खुद लड़ूंगा।