पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैठक में किसान सभा को सफल बनाने पर चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ताजपुर | प्रखंड स्थित योगी चौक फतेहपुरवाला में किसान आमंत्रण यात्रा का स्वागत किया गया। साथ ही आगामी 29 मार्च को जितवारपुर समस्तीपुर में आयोजित किसान सभा को सफल बनाने के लिए बलराम सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। संचालन पी आर गोपाल द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के संस्थापक बैद्यनाथ चौधरी ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी दुध के गुणवत्ता में मानक सुधार एवं उचित मूल्य के लिए आयोग का गठन भूमिहीन पशुपालकों को जमीन एवं आवास पूसा कृषि अनुसंधान केंद्र के द्वारा सब्जी के पत्ते में क्या-क्या पाया जाता है। इसकी जांच के लिए एक दिन 29 मार्च को समस्तीपुर जितवारपुर के हाउसिंग बोर्ड मैदान में 5 घंटे के लिए सभी पशुपालक किसान एकत्रित हो इसके लिए उन्होंने ग्रामीण किसान बंधुओं से आग्रह किया। मौके पर भोला महतो, कौशल सिंह, लक्ष्मण सिंह, शिव कुमारी देवी थी।
खबरें और भी हैं...