महिलाओं की सुरक्षा और आरक्षण पर की गई चर्चा
शहर के काशीपुर मोहल्ला में रविवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजू कुमारी की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण, पंचायत से संसद तक महिलाओं काे 35 प्रतिशत आरक्षण देने, सुरक्षा की गारंटी व उनके अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महिला जिलाध्यक्ष ने नारी शक्ति पर हो रहे अत्याचार से बचाने व समाज से दुराचार हटाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान होली-मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि विजय कुमार व बुजुर्ग महिला को शॉल व मालाकर पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मंे रेखा देवी, विमल देवी व अन्नु देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर रेशमा देवी, किरण देवी नूतन देवी, रिंकू देवी, शोभा देवी, मोनी पासवान, हीरा सिंह, खुशबू कुमारी, पूजा कुमारी, पूनम देवी सहित अन्य मौजूद थे।
होली मिलन समारोह में एक-दूसरे को अबीर लगाती महिलाएं।