- Hindi News
- National
- Hasanpur News Discussion On Successful Implementation Of Jal Jeevan Hariyali Yojana
जल जीवन हरियाली योजना के सफल क्रियान्वयन पर हुई चर्चा
हसनपुर| प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन सभागार में शनिवार को जल जीवन हरियाली के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्टी कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ दुनिया लाल यादव ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जल संचय, सिंचाई व पौधरोपण के बारे में किसानों को विस्तार से बताया गया। इसके तहत जल संचय विशेष रूप से बारिश के पानी को संचय करने की सलाह दी गई। गोष्ठी में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि जल जीवन हरियाली योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आम लोगों को आगे आना होगा। आम लोग जन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर योजना के उद्देश्यों को धरातल पर लाने का काम करेंगे। इस मौके पर बीएओ पुरषोत्तम कुमार, रविन्द्र कुमार, अवध शरण, मणिकांत चौधरी, सुभाष चन्द्र झा उर्फ विदुर जी झा, मुकेश कुमार, रामाशीष कुमार, अभयकांत मिश्रा, संतोष यादव, रविंद्र कुमार, अशोक कुमार, संजीत यादव, सुभाष यादव, नीरज यादव सहित कई कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सहित किसान उपस्थित थे।