- Hindi News
- National
- Tajpur News Discussion Was Made On The Method Of Making Organic Manure Appealed To The Farmers To Increase The Rate Of Organic Farming
जैविक खाद बनाने की विधि पर हुई चर्चा, किसानों से जैविक खेती की अाेर बढ़ने की अपील की गई
प्रखंड कार्यालय स्थित ई किसान भवन के सभागार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बुधवार को जैविक खाद बनाने की विधि पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मोतीपुर जैविक खेती उत्पादक स्वावलंबी सहकारी समिति लि. के प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएओ विनय कुमार ने की। वहीं संचालन आईसीएसमैनेजर हरिदर्शन कुमार ने किया। अध्यक्षता करते हुए विनय कुमार ने जैविक खेती के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए किसानों को वर्मी कंपाेस्ट उत्पादन, जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशकों का प्रयोग जैविक विधि से करने की जानकारी दी।
वहीं कार्यक्रम का संचालन करते हुए आईसीएस मैनेजर हरिदर्शन कुमार ने किसानों को जैविक खाद बनाने की विधियों को विस्तार से बताते हुए कहा कि जैविक खेती में कार्बनिक खाद की गुणवत्ता का सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है। उन्होंने कंपोस्ट खाद बनाने की वर्तमान में प्रचलित विधियां तथा कुछ आधुनिक विधि के बारे में किसानों को बताया। बतौर मुख्य अतिथि जिला कृषि पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह फसल अवशेष कम्पोस्टिंग एवं राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा जैविक खाद उत्पादन के लिए चलाई जा रहे लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। मौके पर प्रशिक्षक सह आईसीएस मैनेजर अमरेंद्र प्रसाद राय, नृपेंद्र कुमार, हरिदर्शन कुमार किसान सलाहकार विकास कुमार, मो.नईमुद्दीन, जयप्रकाश शर्मा किसान मुकेश कुमार मेहता, महेश्वर शर्मा, शंकर सिंह, अनीता देवी समेत कई लोग मौजूद थे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद किसान।