पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस से बचने को लेकर चर्चा की गई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कल्याणपुर| प्रखंड क्षेत्र के भाजपा चकमेहसी मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार के अध्यक्षता में सोरमार में आयोजित हुआ। बैठक में मंडल अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि मंडल के 11 पंचायतों के 83 बूथों पर बूथ गठन की प्रक्रिया नए सिरे से की जा रही। इसमें प्रत्येक बूथ से बूथ अध्यक्ष समेत सात सदस्यों का नाम जिला भेजना है। बैठक में कोरोना वायरस से बचने एवम आम जन को जागरूक करने के लिए कार्यकर्ताओं को घर - घर जाने के लिए कहा गया है। बैठक में केंद्र सरकार के जनउपयोगी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को कहां गया है। बैठक में मध्य प्रदेश के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मौके पर मंडल महामंत्री रंजीत महतो, अरबिंद पासवान, उपाध्यक्ष उमाशंकर ठाकुर, मुकुंद कुमार, प्रभात राय, संजीत पांडे, मनीष शर्मा एवम किशलय मिश्रा, अभिषेक बजरंगी, अनीश त्रिवेदी, शिवचंद्र चौधरी, विनय ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, अमरजीत आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...