पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Samastipur News Driver39s Family Is In Isolation Ward Hospital Administration Said Steps Taken To Stop The Spread Of The Disease

आइसोलेशन वार्ड में है चालक का परिवार, अस्पताल प्रशासन ने कहा- रोग के फैलाव को रोकने के लिए उठाया गया कदम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में शुक्रवार को नोवेल कोरोना वायरस को लेकर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता डीएम शशांक शुभंकर ने की। इस दौरान उन्होंने विदेश से आने वाले संदिग्ध कोरोना वायरस के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर नजदीकी पीएचसी में जांच कराने का सख्त निर्देश दिया। वहीं कहा कि जिले के सभी पीएचसी के नंबर को कोरोना वायरस के हेल्पलाइन नंबर के रूप में विकसित करते हुए आमजनों को विभिन्न माध्यमों से इसकी जानकारी दी जाए। इस दौरान उन्होंने डीएसपी को सभी थानाप्रभारी व चौकीदारों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। ताकि जिले में कहीं भी बाहर से आए हुए संदिग्ध दिखे तो उनपर नजर रखी जा सके। वहीं डीपीओ आईसीडीएस को सभी सीडीपीओ के साथ बैठक कर कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी साझा करने का निर्देश दिया गया। वहीं डीईओ को भी सभी शिक्षा संस्थानों के प्राचार्य के साथ बैठक कर इससे संबंधित जागरुकता व जानकारी देने की बात कही। बैठक में डॉ. आरआर झा, डीएसपी विजय कुमार सिंह, डीडीसी वरुण कुमार मिश्र, डीपीआरओ रिषभ राज, डीपीआरओ एन सिंह, डीईओ बीरेन्द्र नारायण, डीपीओ आईसीडीएस ममता वर्मा, सीएस सियाराम मिश्र, नप ईओ रजनीश कुमार, डीएएचओ सहित सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

मास्क की ब्लैक मार्केटिंग पर कार्रवाई


कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना वायरस को लेकर कमेटी की बैठक में अधिकारी।

विशेष साफ-सफाई का दिया निर्देश


बैठक में भाग लेते डॉक्टर व कर्मी।

विदेश से आने वाले संदिग्ध कोरोना वायरस केस की पीएचसी में कराई जाएगी जांच, हेल्पलाइन का काम करेंगे पीएचसी के नंबर

सिटी रिपोर्टर|समस्तीपुर

अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड(लो लेवल) में दुबई से लौटे विनोद काे पटना हवाई अड्‌डा से मोहिउद्दीनगर पहुंचाने वाले वाहन चालक शंकर सहनी के परिवार को रखा गया है। शंकर की प|ी मीना देवी के अलावा उनकी पौत्री अन्नु कुमारी(10), निधि कुमारी (5), पाैत्र शांतनु कुमार(8) व अंश कुमार(7) को वार्ड के अंदर रखा गया है। आइसोलेशन वार्ड के नोडल पदाधिकारी डॉ नागमणि के अनुसार लो रिक्स वाले आइसोलेशन वार्ड में एक महिला के अलावा चार बच्चों को रखा गया है। बच्चे बार-बार इधर-उधर घूमने लगते थे। जिससे कोरोना के फैलाव का डर था। जिस कारण सुरक्षा ख्याल से ऐसा किया गया है। चुकी वार्ड के कुछ दूरी पर ही स्पेशल चाइल्ड केयर यूनिट भी है। बताया गया है कि मोहिउद्दीनगर के विनोद को कोरोना वायरस से प्रभावित होने के कारण पटना रेफर किए जाने की सूचना के बाद चालक शंकर का पूरा परिवार खुद जांच कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचा था। सभी लोगों में सर्दी खांसी के लक्षण पाए गए थे। दुबई से लौटे विनोद जिन-जिन लोगों से मिला था। उनमें से कुछ 14 लोगों को सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर नजर रखी जा रही है। सभी संदिग्ध मरीजों की स्थिति समान्य बताई गई है।

सदर अस्पताल में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एएन साही की अध्यक्षता में डॉक्टर व कर्मियों की आपात बैठक हुई। बैठक में सभी डॉक्टर व कर्मियों को अस्पताल में मास्क पहन कर कार्य करने को कहा गया। बैठक में डॉक्टर व कर्मियों को कोरोना को लेकर पैनिक होने से बचने की सलाह देते हुए अपने स्तर से लोगों को जागरुक करने की बात कही गई। नोवेल कोरोना वायरस आइसोलेशन वार्ड के नोडल अधिकारी डॉ नागमणि ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को तेज बुखार के साथ सर्दी खांसी हो तो बिना कोई देर किए डॉक्टर के पास जाएं। मौके पर डॉ गिरीश कुमार, डॉ साजिद हुसैन, डॉ मेराज इमाम के अलावा राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

सदर अस्पताल के डॉक्टर व कर्मियों को दी गई कोरोना वायरस पर ट्रेनिंग


वहीं डीएम ने सभी एसडीओ को दवा दुकानों में हैंड सेनेटाइजर, डिस्पोजल मास्क व एन95 एम सहित अन्य दवाओं की ब्लैक मार्केटिंग व होल्डिंग करने वाले विक्रेताओं की जांच करने व भंडारण पाए जाने की स्थित में कार्रवाई की बात कही।

कोरोना वायरस को लेकर डीएम ने नप ईओ को शहर में विशेष साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। वहीं नालों व कूड़ा स्थलों के पास ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव कराने व शहर के कचरे को लैंडफिल या डंपिंग साइट पर ही गिराने का निर्देश दिया गया।
खबरें और भी हैं...