- Hindi News
- National
- Samastipur News Electricity Department Runs Campaign Meter And Bill Investigation In Town One
टाउन-वन में बिजली विभाग ने चलाया अभियान, मीटर व बिल की हुई जांच
बिजली विभाग की ओर से गुरुवार को टाउन-वन में डाेर-टू-डोर अभियान चलाकर बकाएदारों के बिजली मीटर व बिलों की जांच की गई। इसका नेतृत्व सहायक विद्युत अभियंता चंदन कुमार ने किया। इस दौरान एसडीओ की ओर से मीटर रीडिंग की जांच करने के अलावा लोगों को बिजली बिल भी मुहैया कराई गई ताकि वे बिल का तुरंत भुगतान कर सकें। बिजली विभाग की टीम की ओर से मगरदही घाट, टुनटुनिया गुमटी, चीनी मिल चौक, गोला रोड, स्टेशन रोड सहित आस-पास क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जाकर लोगों के घरों व कॉम्प्लेक्स में मीटरों की जांच की गई। इस दौरान 15 बकाएदारों का बिजली कनेक्शन भी काटा गया। वहीं उपभोक्ताओं से किसी भी परेशानी से बचने के लिए बिजली बिल का भुगतान करने के लिए जागरूक किया गया। वहीं लोगों से बिल त्रुटि को भी ठीक कराने के लिए आग्रह किया गया ताकि उन्हें नियमित रूप से बिजली बिल भुगतान करने के लिए बिल उपलब्ध कराई जा सके। एसडीओ चंदन कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से मीटर की गड़बड़ी व बिल त्रुटि सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। किसी भी उपभोक्ताओं का लगता है कि उनके मीटर में गड़बड़ी है या बिल में त्रुटि है तो वे तुरंत विभाग से संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकते है। मौके पर आईटी मैनेजर विवेक कुमार सिंह, जेई राजू रजक, लाइनमैन मो. वसीम, चंद्रकिशोर गुप्त, सुरेश राय, मीटर रीडर जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
टुनटुनिया गुमटी के निकट स्थित कॉम्प्लेक्स में मीटर की जांच करती टीम