पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khanpur News Encroachment On Both Sides Of The Road In Khanpur Market Problems For Passers By

खानपुर बाजार में सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण, राहगीरों को होती परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खानपुर बाजार की सड़क की धीरे-धीरे अतिक्रमित होने से अब रोज जाम लगने लगी है। एक भी बड़े वाहन के गुजरने के दौरान लोग परेशान हो जा रहे हैं। इसका मुख्य कारण सड़क के दोनों तरफ अस्थाई दुकान। बाजार के कुछ जगहों पर तो कुछ व्यवसायी सड़क पकड़कर अपनी दुकान सजा लेते हैं। इसके कारण किसी भी वाहन को एक दूसरे से साइड लेने के दौरान वाहन को आगे-पीछे करने पर मजबूर होना पड़ता है। वहीं बाजार में दो जगहों पर बिजली के लोहे की खम्भा सड़क में होने की वजह से भी जाम की समस्या होती है। हालांकि अब उस लोहे की बिजली के खम्भे का उपयोग नहीं हो रहा है। नए सिरे से सीमेंट का खम्भा गाड़कर अब बिजली की सप्लाई होने लगी है। पूर्व का लोहे का खम्भा अब बेकार है। दोनों लोहे का पोल सड़क पर है। इसके पूर्व कई बार सड़क पर लगे लोहे की पोल में बड़ी वाहन की ठोकर से बिजली का तार टूटकर गिरने की घटना हो चुकी है। लेकिन अब इससे निजात मिल गई है। लेकिन पोल के सड़क पर ही गड़ा छोड़ देने से परेशानी अब भी बरकरार है। लोगों का बताना है कि जब लोहे के पोल का अब उपयोग नहीं हो रहा है तो विभाग इसे हटा देती। इससे सड़क भी चौड़ी हो जाती और ठोकर जैसी कोई संभावना भी नहीं होती। सबसे अधिक परेशानी सेंट्रल बैंक के आगे व चौबटिया सड़क के पास होती है जहां बेकार पड़ा बिजली के लोहे का खम्भा है।

अघोषित टेंपो स्टैंड से भी बढ़ी है जाम की समस्या

खानपुर बाजार में सड़क को ही अघोषित टेंपो स्टैंड बना लेने से जाम की समस्या रोज होने लगी है। सड़क पर ही टेंपो खड़ी कर यात्री को वाहन में बैठाने व उतारने का काम चालक द्वारा किया जाता है। बाइक सवार हो या पैदल सभी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर कोई चालक को सड़क से वाहन को साइड करने की बात कहे तो चालक उसी लोगों से उलझ जाता है। सबसे अधिक परेशानी बारिश के समय होती है जब सड़क पर टेंपो गाड़ी लगी होने से लोगों को कीचड़ होकर जाना पड़ता है।

खानपुर बाजार में सड़क अतिक्रमण के कारण लगा जाम।

खबरें और भी हैं...