पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Samastipur News Family Reached Sp House For Self Immolation Against Police Security Personnel Stopped Detained

पुलिस के खिलाफ आत्मदाह करने एसपी आवास पहुंचा परिवार, सुरक्षाकर्मियों ने रोका, हिरासत में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
22 जनवरी

पड़ोसी ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। सामने लोहे का गेट लगाकर रास्ता भी बंद कर दिया। पीड़ित परिवार मामला के लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस वालों ने दुर्व्यवहार का भगा दिया। नाराज पीड़ित परिवार शुक्रवार दोपहर एसपी आवास के सामने पहुंच कर आत्मदाह करने की कोशिश की। लेकिन वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने सभी को पकड़ लिया। बाद में एसपी विकास बर्मन के निर्देश पर हरकत में आयी मुफस्सिल पुलिस ने पीड़ित परिवार को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित परिवार जितवारपुर कन्हैया चौक नोनफर गांव के रहने वाले हैं। एसपी ने कहा कि मुफस्सिल थानाध्यक्ष को पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा गया है। जरूरत हुई तो मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी। वैसे मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। नाेनफर माेहल्ला की जानकी देवी का आरोप है कि उसके पति के मरे हुई कई वर्ष बीत गए हैं। उनके पड़ोसी लाल बाबू महतो उर्फ भोला सिंह ने उनकी जमीन पर कब्जा कर सामने से ग्रिल लगा कर रास्ता बंद कर दिया है। गत 22 जनवरी को रास्ता बंद करने का विरोध किया गया तो भोला ने उसके अलावा परिवार के अन्य लोगों के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद वह थाने पर शिकायत लेकर पहुंची लेकिन उसका आवेदन लेने के बदले उसे थाने से दुर्व्यवहार कर भगा दिया गया। तब से आजतक प्राथमिकी के लिए पूरा परिवार भटक रहा है लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। शुक्रवार को पुन: लालबाबू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की।

लाल बाबू ने की थी मारपीट

बताया गया है कि 22 जनवरी को गेट लगाने का विरोध करने पर लाल बाबू व उनके समर्थकों ने जानकी देवी व उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की थी। इस दौरान पीड़ित परिवार कई बार थाने पर आये लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किए बिना ही उसे लौटा दिया। जहां तक की महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया।

एसपी ने कार्रवाई करने काे कहा

एसपी आवास के सामने बुजुर्ग महिला के परिवार समेत आत्मदाह करने पहुंचने पर गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सभी को हिरासत में ले लिया। सुरक्षा कर्मियों ने मामले की जानकारी एसपी को दी। एसपी ने मुफस्सिल थाने को फोन कर पीड़ित का मामला सुनकर कार्रवाई करने को कहा। उसके बाद हरकत में आयी मुफस्सिल पुलिस भी एसपी आवास पहुंच कर पीड़ित परिवार को हिरासत में लेकर थाने पहुंची।

दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया

थानाध्यक्ष िक्रम आचार्या ने कहा कि मामला जमीनी विवाद का है। जानकी देवी व दूसरा पक्ष लाल बाबू सिंह को शनिवार को थाने पर बुलाया गया है। माैके पर सीओ भी रहेंगे। ताकि मामले का समाधान हो सके। पुलिस के अनुसार लाल बाबू का कहना है कि उसने जानकी देवी के पुत्रों से जमीन की खरीदारी की है।

आत्महत्या करने पहुंचे परिवार को हिरासत में लेती पुलिस।

से चक्कर लगा रहा था परिवार
खबरें और भी हैं...