पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेटे की दुर्घटना की खबर सुनकर पिता की हुई मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ताजपुर|थाना क्षेत्र के चकपहार पंचायत के कमतौल गांव में मंगलवार की रात बेटे की बाइक दुर्घटना की खबर सुनकर पिता की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के कमतौल गांव में बाइक दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ताजपुर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी रमेश कुमार (15 वर्ष) पिता राजकुमार दास, विनय कुमार(10 वर्ष) पिता नारायण दास और देवन राय (19 वर्ष) पिता शिवचंद्र राय के रूप में की गई। बाइक दुर्घटना की खबर सुनकर घायल युवक रमेश कुमार के पिता राज कुमार दास की मृत्यु हार्ट अटैक से हो गई। मृतक के प|ी धनिया देवी ने बताया कि पुत्र की दुर्घटना की खबर सुनते ही पिता को हार्ट अटैक हो गया और उनकी मृत्यु हो गई। मृतक राज कुमार मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था।
खबरें और भी हैं...