मल्हीपुर, रजवा व सकरपुरा में हुई मारपीट, 10 घायल
थाना क्षेत्र के मल्हीपुर, सकरपुरा व रजवा गांव में बुधवार को आपसी रंजिश में हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में कुल 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मल्हीपुर निवासी गुड्डू कुमार, विजय कुमार, रूपेश कुमार, चुनचुन यादव, अमित कुमार, बैजू कुमार, राजन कुमार, सकरपुरा निवासी नीतीश कुमार व रजवा निवासी रामचंद्र पासवान व शोभा पासवान को परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों का इलाज किया। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. विमल राय ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति में सुधार है।