पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली आपूर्ति के लिए नियंत्रण कक्ष का गठन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजली विभाग की ओर से होली में निर्बाध बिजली की आपूर्ति करने के लिए 9 व 10 मार्च को दो दिवसीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। तीन चरणों में नियंत्रण कक्ष को संचालित करने के लिए नोडल पदाधिकारी व कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। संचालित नियंत्रण कक्ष में मोबाइल नंबर 9264456416 पर बिजली संबंधी शिकायत करने पर तुरंत समस्याआंे का समाधान किया जाएगा। चीनी मिल चौक बिजली कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।जिसे 9 व 10 मार्च को नियंत्रण कक्ष तीन चरणों में संचालित होगा। वहीं नियंत्रण कक्ष में लगाए गए सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया है। इसमें लापरवाही बरतने पर संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनियुक्त पदाधिकारी नोडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर बिजली की आपूर्ति कराना सुनिश्चित कराएंगे।

खबरें और भी हैं...