शहर से लेकर गांव तक एक-दूसरे को गुलाल लगा मनाया होली मिलन समारोह
शहर के बिस्कोमान चौक स्थित मां दुर्गा पूजा समिति काली स्थान परिसर में रविवार को नपं के मुख्य पार्षद राजेश पासवान की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए शांति व सद्भाव के साथ होली मनाने का संकल्प लिया। मौके पर उप मुख्य पार्षद चंदन प्रसाद, वार्ड पार्षद शंभू प्रसाद साह, गौड़ीशंकर, वीरेंद्र राउत, उमेश राम, अनिल राम, हरेराम पासवान, श्रवण पोद्दार, विजय साह, विजयशंकर पोद्दार सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। इधर प्रखंड के मालपुर-पुरवारीपट्टी पंचायत भवन परिसर में होली मिलन समारोह सह शांति समिति का आयोजन सरपंच धर्मेंद्र कुमार रजक की अध्यक्षता में हुआ। संचालन जदयू पंचायत अध्यक्ष सह पूर्व उपमुखिया रंजीत कुमार मेहता ने किया। इसमें पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। मौके पर उप सरपंच संदीप कुमार साह, मो. जाकिर हुसैन, विनोद कुमार महतो, सिकंदर कुमार, उमेश पासवान, सुजीत ठाकुर, कृष्ण मोहन आदि मौजूद थे।