गायत्री शक्तिपीठ रोसड़ा में 40 दिवसीय अनुष्ठान संपन्न
गायत्री शक्ति पीठ रोसड़ा में 40 दिवसीय अनुष्ठान के तहत पूर्णाहुति हवन यज्ञ भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर परिव्राजक जयशंकर सिंह ने अपने संबोधन में भक्तों से गुरुदेव श्री राम आचार्य के बताए मांगों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आचार्य द्वारा बताए मार्गों पर चलने वाले साधक को जीवन में किसी भी तरह की कठिनाई सामने नहीं आता ना हीं किसी भी साधनों का अभाव रहता है। उन्होंने अनुष्ठान में पधारे श्रद्धालुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए साधना को प्रत्येक माह में पांच दिवसीय अनुष्ठान करने का आग्रह किया। इस मौके पर श्रद्धालु भक्तों के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया गया। मौके पर वरिष्ठ गायत्री परिजन दिनकर प्रसाद दीन, मुख्य ट्रस्टी मामराज अग्रवाल, मीनाक्षी वर्मा, अनीता दीदी, सरोज दीदी, ज्ञानती दीदी, अवध प्रसाद आर्य, अरविंद लाल, गोपाल यादव, ललिता दीदी, गिरीश दीदी समेत गायत्री परिवार से जुड़े लोग मौजूद थे।
अनुष्ठान के समापन में भाग लेते श्रद्धालु।