पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

2 हजार बकाए रुपए मांगने पर हंसुआ घाेंपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दलसिंहसराय|थाना क्षेत्र के पांड गांव में शुक्रवार की देर शाम ओल बिक्री के बकाए 2 हजार रुपए मांगने पर एक को हंसुआ से वार कर जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान गांव के ही पुरवारी टोल वार्ड संख्या 12 निवासी स्व. नारायण पासवान के पुत्र सुशील पासवान (50 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि 8 दिन पूर्व ही वह 3 क्विंटल ओल गांव के ही एक व्यक्ति ने खरीदा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खबरें और भी हैं...