पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Samastipur News Health Workers Demonstrated Work Outs Were Also Boycotted

स्वास्थ्यकर्मियों ने किया प्रदर्शन, कार्यों का भी किया गया बहिष्कार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों ने मांगों को लेकर विगत सोमवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुलूस निकालकर अंचल कार्यालय के सामने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्यो का बहिष्कार भी किया। इसका नेतृत्व प्रखंड मंत्री राजीव रजन व संगठन मंत्री रंजना कुमार ने किया। जिला मंत्री ने कहा कि जब तक स्वास्थ्य कर्मियों का समय पर बकाए वेतन भत्तों का भुगतान नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...