पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Samastipur News Holi Celebrated In Traditional Manner By Singing From House To House

परंपरागत तरीके से घर-घर घूम कर गाए फाग, गुलाल लगाकर मनाई होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विवेक- विहार मोहल्ला एवं जसम की सांस्कृतिक टीम दस्तक के संयुक्त तत्वाधान में होली के अवसर पर बुधवार को लोग जुटकर अपने- अपने हाथों में परंपरागत वाद्ययंत्र ढोलक, झाल, करताल, मजीरा, डंफा आदि के साथ मुहल्ला के प्रत्येक घरों पर जाकर होली गीत गाया। इस अवसर पर लोगों ने एक- दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की बधाई दिया। समिति के सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अध्यक्ष प्रवीण कुमार, पूर्व सैनिक रामबली सिंह, शिक्षक सुरेंद्र राय, भागवत सदा, सुदर्शन पाठक, विश्वनाथ राम, उमेश दास, अरुण कुमार, पूर्व सैनिक गंगेश कुमार, पवन महतो, विनोद सिंह, सोनू झा, अधिवक्ता प्रमोद झा, प्रोफ़ेसर शशि भूषण कुमार शशि, विष्णुदेव प्रसाद, रवि कुमार दुबे समेत अन्य गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

घर- घर घूम कर होली गाते हुए लोग गीत।
खबरें और भी हैं...