15 को समस्तीपुर से गुजरेगी होली स्पेशल
समस्तीपुर|समस्तीपुर रेल मंडल के सहरसा से अंबाला के बीच होली स्पेशल जनसाधारण एक्सप्रेस 15 मार्च को सहरसा से चलेगी। रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 05533 सहरसा- अंबाला होली स्पेशल ट्रेन शाम सात बजे सहरसा से चल कर मानसी, खगड़िया, हसनपुर रोड, रोसड़ा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज, गोरखपुर, बरेली होते हुए 17 मार्च को अंबाला पहुंचेगी। इस ट्रेन में 18 साधारण कोच व दो एसएलआर कोच लगाया गया है। सीनियर डीसीएम सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली की रस को कम करने के लिए ऐसा किया गया है।