अगलगी की घटना में घर अाैर सामान जलकर राख
थाना के चांदचौर छपता गांव निवासी नंदकिशोर लाल की प|ी चंदा देवी ने बुधवार को अज्ञात लोगों पर आग लगाकर घर जलाने की शिकायत की है। थानाध्यक्ष के नाम से दिए गए आवेदन में उन्होंने कहा है कि मंगलवार को उनका पूरा परिवार बेगूसराय में एक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात में एक पड़ोसी ने फोन पर बताया कि उनका घर आग लगने से जल गया है। आग लगने से घर में रखा सारा सामान जल गया। उन्होंने बताया है कि आग लगने से घर में रखे घरेलू सामान के साथ अनाज, कपड़ा, मोटरसाइकिल, जेवरात आदि जल गए। उन्होंने अज्ञात लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
आग लगने के कारण जला घर व सामान।