पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kalyanpur News Home Visit Explained The Importance Of 5 Sources Of Nutrition

गृह भ्रमण कर पोषण के 5 सूत्रों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पोषण पखवाड़ा के तहत प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में घर-घर घूमकर पोषण का महत्व बताया गया। निदान प्लान की ओर से आयोजित इस गृह भ्रमण कार्यक्रम में महिलाओं ने प्रत्येक घर में पोषण को लेकर जागरूकता किया। इस दौरान उन्होंने पोषण के पांच सूत्र स्वच्छता एवं सफाई, पौष्टिक आहार, एनीमिया प्रबंधन, डायरिया प्रबंधन अाैर बच्चों के जीवन के प्रथम 1000 दिन के महत्व को बताया गया। बच्चों को दलिया, दाल का पानी, समय पर सभी सुई आदि दिलाने व कुपोषण से बचाने का आह्वान किया गया। निदान के जिला समन्वयक शशि भूषण सिंह ने बताया कि पोषण पखवाड़ा के दौरान पोषण मिलन चौपाल समारोह के अलावा कोरोना वायरस पर भी बस स्टैंड व स्टेशन परिसर में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। इसमें धनंजय द्विवेदी, गुंजेश, मनीष, अजय, अमित, सुजीत आदि ने सहयोग किया।

गृह भ्रमण कर पोषण का महत्व बतातीं महिलाएं।
खबरें और भी हैं...