पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarayranjan News In Kishanpur Yusuf Panchayat39s Khatve Tail Vijay Das Was Stabbed With A Stick On His Head Died

किशनपुर यूसुफ पंचायत के खतवे टाेल में विजय दास के सिर पर लाठी-डंडे से किया वार, हुई मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित खतवे टोल के वार्ड-17 में नशे की हालत में गांव के कतिपय लोगों ने ससुराल आए एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के मणिपुर निवासी स्व. चंदेश्वर दास के पुत्र विजय कुमार दास (35 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक होली का पर्व मनाने के लिए 3 दिनों पूर्व अपने ससुराल स्व. मंगल दास के यहां किशनपुर युसूफ में आया था। खाने-पीने को लेकर सोमवार की रात में गांव के ही कतिपय लोगों के साथ उसका विवाद हो गया था। ग्रामीणों के बीच-बचाव के कारण यह विवाद समाप्त हो गया था। मंगलवार को होली के दौरान विजय दास अपने दरवाजा पर डांस कर रहा था। इसी बीच कतिपय लोगों ने नशे की हालत में आकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान ईंट व लाठी-डंडे से उसके सिर पर प्रहार कर उसे घायल कर दिया। इससे वह घटना स्थल पर ही बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आते देख आरोपित घटना स्थल से फरार हो गए। परिजनों ने इलाज के लिए समस्तीपुर स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी बुधवार की सुबह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे अाैर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की प|ी अनीता देवी ने गांव के ही मदन दास व मंटू दास सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घटना के बाद मृतक की प|ी व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था।

मृतक का शव गांव में पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ को जाम कर किया विरोध


सड़क जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

सोमवार की रात को खाने-पीने के दौरान ही विजय दास का कतिपय लोगों से हो गया था विवाद

ग्रामीणों की जुटी भीड़ व रोते-बिलखते परिजन।

वारिसनगर|मथुरापुर ओपी क्षेत्र के सारी पंचायत स्थित मन्नीपुर गांव वार्ड-1 निवासी विजय दास (35 वर्ष) का शव बुधवार को गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ स्थित मुक्तापुर रेलवे गुमटी के समीप सड़क पर रखकर व टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया। वहीं प्रशासन से जल्द से जल्द हत्यारे की गिरफ्तारी व मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा की मांग की।
खबरें और भी हैं...