- Hindi News
- National
- Hasanpur News In The Old Rival Nephew Shot Uncle Shambhu Chaudhary In The Chest The Sho Said The Fight For Supremacy
पुरानी रंजिश में भतीजे ने चाचा शंभू चौधरी को सीने में मारी गोली, थानेदार ने कहा- वर्चस्व की है लड़ाई
मुर्राहा में मंगलवार की रात आपसी रंजिश में भतीजा ने ही अपने चाचा शंभू चौधरी (45) को गोली मारकर घायल कर दिया। शंभू को एक गोली सीने के पास लगी है। फिलहाल घायल का इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में जारी है। बताया जाता है कि शंभू चौधरी मंगलवार की देर रात अपने घर पर ही बैठे थे। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर उनकी कहासुनी भतीजे से हो गई। इस दौरान आक्रोश में आकर भतीजा ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वे घायल हो गए। हसनपुर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने कहा कि शासन व मुर्राहा में वर्चस्व को लेकर हुई मारपीट व फायरिंग की घटना हुई है। घायल के परिजनों के द्वारा गांव के ही कुछ लोगों पर गोली मारकर घायल करने का आरोप लगाया जा रहा है। मुर्राहा में शंभू चौधरी को गोली लगी है।
मनिका में बच्ची के सिर में लगी गोली
सरायरंजन|थाना क्षेत्र के धर्मपुर पंचायत के मनिका गांव में मंगलवार की शाम होली के दौरान पूर्व की रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। इसमें एक बच्ची के सिर में गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल हालत में उसके परिजनों ने उसे इलाज के लिए सरायरंजन सीएचसी में भर्ती कराया है। घायल बच्ची की पहचान महेश्वर सहनी की पुत्री सुचिता कुमारी (10 वर्ष) के रूप में की गई है। लिखित आवेदन में कहा गया है कि मंगलवार की शाम रामनाथ सहनी के पुत्र अमरजीत कुमार सहनी अपने दादी के साथ दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव के दो लोग नशे में धुत हाेकर बाइक पर सवार होकर के दरवाजे पर आ धमके और गाली-ग्लौज करने लगे। विरोध किया गया तो अमरजीत सहनी को आरोपित पक्ष के लोग दरवाजे पर ले जाने लगे।
घायल किशोरी सुचिता कुमारी।